Mahadev Betting App: Mumbai Police Files Fir Against 32 Individuals In Rs 15000 Crore Fraud Case महादेव सट्टेबाजी ऐप: मुंबई पुलिस ने 15000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 32 लोगों पर Fir दर्ज की India In Hindi
मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ‘महादेव’ सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Betting App) के ‘प्रवर्तक’ समेत 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. माटुंगा पुलिस के अधिकारी के अनुसार, 2019 से अब तक धोखाधड़ी करने के लिए ‘ऐप प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर’, एवं मुख्य आरोपी रवि उप्पल और शुभम सोनी तथा अन्य के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. बता दें कि महादेव बुकिंग ऐप पर हाल ही में केंद्र सरकार ने बैन लगाया है. इस मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो पुलिसवाले भी गिरफ्तार किए हैं. दरअसल, पिछले हफ्ते एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर की शिकायत पर कुर्ला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर मुंबई में महादेव सट्टेबाजी ऐप के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी.